हैदराबाद : तेलंगाना में इस समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष पद को लेकर गहमा-गहम बहस चल पड़ी है। गुरुवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भेंट करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीएच विद्यासागर ने कहा था कि दोनों तेलुगु राज्यों में नये अध्यक्ष आ रहे हैं। मगर उन्होंने आने वाले नये अध्यक्षों के नाम नहीं बताये।
इसी के चलते नये अध्यक्ष कौन होंगे इस बात को लेकर दोनों तेलुगु राज्यों में चर्चा चल पड़ी है। यह चर्चा जोरों पर है कि तेलंगाना के वर्तमान अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण आगे भी अध्यक्ष बने रहेंगे या अध्यक्ष पद की आस लगाये बैठे बंडी संजय को सौपा जाएगा?
के लक्ष्मण
इस बारे में वर्तमान अध्यक्ष के लक्ष्मण से विवरण मांगने पर उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का फैसला बीजेपी की आलाकमान करेगी। इसी क्रम में यह भी चर्चा है कि अध्यक्ष पद पर पूरा समय देने की क्षमता के लक्ष्मण के पास है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें ही अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की उम्मीद है।
बंडी संजय
यह भी कहा जा रहा है कि यदि संजय को अध्यक्ष पद दिया गया तो वे सांसदीय निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। साथ ही करीमनगर में टीआरएस के नेता और मंत्रियों को मुकाबिला करने वाला नेता जिले में नहीं रह पाएगा।
हिंदूत्व मुद्दा
दूसरी ओर यदि राष्ट्रीय बीजेपी हिंदूत्व मुद्दे को ही प्रमुखता देना चाहती है तो बंडी संजय को तेलंगाना अध्यक्ष पद पर बिठा सकती है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री डीके अरुणा भी अध्यक्ष पद पर आस लगाये बैठी है। पता चला है कि वह इसके लिए अपनी पैरवी तेज कर दी है। कुल मिलाकर अगले 10 दिनों में इस बात का खुलासा हो जाएगा कि इन तीनों में किस नेता को अध्यक्ष पद बिठाया जाएगा।
राजा सिंह
गोशामहल विधायक टी राजा सिंह के नामों पर विचार किया जा रहा है। तेलंगाना में राजा सिंह एक मात्र विधायक है। मगर इस पर अब तक स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं।
25 अध्यक्ष
इसके अलावा यह खबर है कि अगले सात दिन में तेलंगाना के 25 जिलों में अध्यक्ष पदों की नियुक्त किये जाएंगे। वर्तमान अध्यक्ष के लक्ष्मण इसकी तैयार में जुट गये हैं।
आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष
उधर आंध्र प्रदेश में भी बीजेपी के नये अध्यक्ष पद की चर्चा जोरों पर है। एपी के वर्तमान अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण को बदला जाएगा या नहीं यह भी चर्चा जोरों पर है। मगर इस बारे में और स्पष्ट जानकारी नहीं है। बीजेपी के नेता जीवीएल नरसिम्हा, पूर्व मंत्री पुरेंदश्वरी और अन्य नेताओं के नामों पर भी इस समय विचार किया जा रहा है।