बॉलीवुड के वो एक्टर और एक्ट्रेस जिन्होंने बाहर से आकर बॉलीवुड में हासिल किया मुकाम
23 Jun, 2020 19:28 IST
मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा ना बन सकी। उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम प्रियंका ने तमिल फिल्म थमिजहन से रखा , इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट विजय नजर आये थे। फिल्म में प्रियंका का किरदार काफी लिमिटेड था। अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्का अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी प्रमुख फिल्में पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्बे बेलवेट हैं। अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के समय में वो फिल्म प्रोड्यूसर महेश भट्ट के संपर्क में आईं जिससे उन्हें अनुराग बासू की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'गैंगेस्टर' में लीड रोल मिला। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के बीच में अपनी अच्छी छाप छोड़ी, इस फिल्म में किये उनके प्रदर्शन के लिये काफी सराहा गया और कंगना को इस फिल्म के लिये साल का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला। इसके बाद कंगना ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वे भी एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुख रखते थे। फिल्मों में आने से पहले वे टीवी के मशहूर एक्टर में से एक थे। एक छोटे से शहर से निकलकर फिल्मों की दुनिया का सफर तय करने वाले सुशांत ने अपनी मेहनत की बदौलत एमएसधोनी अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं जो कि न सिर्फ कलाकार बल्कि लाजवाज गायक और लेखक भी हैं। भारतीय टेलीविजन में उन्होंने एंकरिंग के जरिए एक मुकाम हासिल किया है। वह लगभग हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं चाहे वह टी.वी. का दर्शक हो या फिर फिल्मों का। उन्होंने बैक टू बैक चार हिट फिल्में दी है। दिवंगत अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। वे थिएटर भी करते थे। उन्होंने अपनी मेहनत की बदौलत बॉलीवुड में अलग पहचान हासिल की है।नवाजुद्दीन यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। फिल्मों में करियर बनाने को लेकर नवाजुद्दीन ने काफी स्ट्रगल किया है। उनके करियर की शुरूआत 'शूल' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों से हुई थी लेकिन इन फिल्मों में उनका किरदार काफी कम समय के लिए था। इसके बाद उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया उनके काम को हर तरफ से काफी सराहा गया लेकिन असली पहचान उन्हें 'पीपली लाइव', 'कहानी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंच बॉक्स' जैसी फिल्मों से ही मिली। लगातार संघर्षों के बाद अब वह एक सफल अभिनेता बन चुके हैं। राजकुमार राव हरियाणा से आते है। वे एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। दिबाकर बनर्जी की फिल्म एलएसडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर राजकुमार राव ने बॉलीवुड की शाहिद, ओमेर्टा, तलाश, शैतान, बरेली की बर्फी, न्यूटन, सिटी लाइट्स, स्त्री जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके है।मनोज बाजपेयी ने फिल्मी दुनिया में डेब्यू गोविन्द निल्हानी की फिल्म द्रोखाल से वर्ष 1994 में किया था। इसके बाद वाजपयी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म बैंडिट क्वीन में नजर आये। लेकिन मनोज को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म शूल से मिली। मनोज को हिंदी सिनेमा मे अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन आज वह हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ एक्टर्स की श्रेणी मे आते हैं।