पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगा वैक्सीन
वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग दिन तय
वैक्सीनेशन के बाद कुल 447 साइड इफेक्ट
नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का दूसरा दिन था। आज छह राज्यों 553 केद्रों में 17072 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाई गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।
आंध्र प्रदेश में दूसरे दिन कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। प्रदेश के 308 केंद्रों में वैक्सीनेशन दिया गया। टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चला। पहले दिन राज्य में 19,108 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। केंद्र सरकार की ओर से केवल 14,300 लक्ष्य दिया गया था। मगर प्रदेश में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया।
447 cases of AEFI (Adverse event following immunization) reported on 16th and 17th January, only three required hospitalisation: Health Ministry pic.twitter.com/7ThLaoQKAw
— ANI (@ANI) January 17, 2021
वैक्सीनेशन कार्यक्रम सप्ताह में 4 दिन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि राज्यों के सलाह दी गई है वैक्सीनेशन कार्यक्रम सप्ताह में 4 दिन ही किया जाएगा। इससे अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि आज वैक्सीनेशन के दूसरे दिन 6 राज्यों में कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, केरल, कर्नाटक, मणिपुर और तमिलनाडु शामिल हैं।
वैक्सीनेशन के बाद कुल 447 साइड इफेक्ट
इस दौरान वैक्सीनेशन के 553 सेशन आयोजित किए गए हैं, जिनमें 17072 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 16 और 17 जनवरी को वैक्सीनेशन के बाद कुल 447 साइड इफेक्ट से जुड़े मामले सामने आए हैं। केवल 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। टीका लगाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव के ज्यादातर मामलों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी जैसी स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्याएं देखने को मिली हैं।
In 553 sessions, a total of 17,072 beneficiaries were vaccinated today. A total of 2,24,301 beneficiaries vaccinated so far: Health Ministry https://t.co/uw5PBkmycS pic.twitter.com/yQz7Kv5oqJ
— ANI (@ANI) January 17, 2021
वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग दिन तय
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग राज्यों ने दिन तय किए हैं। बिहार में सप्ताह में 4 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी. महाराष्ट्र, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, सिक्किम में भी सप्ताह में चान दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। डॉ मनोहर अगनानी ने कहा कि मिजोरम में 5 दिन और ओडिशा नागालैंड में सप्तहा में 3-3 दिन कोरोना वैक्सीन लगेगी।
2,07,229 people were vaccinated on day one- the highest day one vaccination number in the world; Higher than the US, UK and France on day one: Health Ministry pic.twitter.com/BGIRvq9aw5
— ANI (@ANI) January 17, 2021
पहले दिन 1.91 लाख लोगों को लगा वैक्सीन
पहले दिन देशभर में टीकाकरण अभियान के दौरान 1.91 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया गया। कुल 3,351 साइटों पर टीकाकरण सत्र के आयोजन में कुल 16,755 कर्मचारी शामिल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि कोविड-19 के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दिन 1,91,181 लाभार्थियों को वैक्सीन दी गई।
इसे भी पढ़ें :
आंध्र प्रदेश में दूसरे दिन भी कोरोना टीकाकरण जारी, शाम 5 बजे तक दिया जाएगा टीका
आंध्र प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 161 मामले, 251 लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी
भारत में पहला कोरोना वायरस मामले का पता चलने के लगभग एक साल बाद विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। देश में अभी तक एक करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इसकी वजह से 1.5 लाख से अधिक अपनी जान गंवा चुके हैं।