रांची: साहिबगंज के राजमहल से मालदा(Malda) के बीच फेरी घाट में चल रहा जहाज(Cargo Ship) डूबने की खबर आ रही है। हादसे में कुछ लोग लापता(Missing) भी हो गए हैं। जहाज पर पत्थर लदे 8 ट्रक थे, जो गंगा नदी(Ganga River) में डूब गए हैं। इस हादसे में आठ लोग भी डूब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 6 लोगों को बचा लिया गया है। अब भी लापता लोगों की तलाश जारी है।
हादसे के बाद छह ट्रक ड्राइवर व चार खलासी को लोगों ने गंगा से बाहर निकाल लिया गया। जहाज का एक स्टाफ व शेष ट्रकों के ड्राइवर व खलासी फिलहाल लापता है। हादसे का क्षेत्र मानकिचक पश्चिम बंगाल के मालदा जिला में आता है। मालदा के डीएम ने इस बारे में जानकारी दी है कि हादसे में 8 लोग लापता हो गए थे। अब भी 2 लोग लापता हैं, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Six people rescued, two people still missing, says DM Malda, West Bengal on boat capsize incident https://t.co/7bk1MUGqsQ
— ANI (@ANI) November 23, 2020
मानकिचक घाट के पास हुआ हादसा
करीब 5-6 घायलों का इलाज मानिकचक के अस्पताल में चल रहा है। संतुलन बिगड़ने से जहाज को भी आंशिक नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजमहल से शाम करीब 6:00 बजे मानिकचक के लिए जहाज खुला था। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल से पत्थर लेकर पानी का जहाज पश्चिम बंगाल जा रहा था। तभी पानी का जहाज गंगा नदी में डूब गया। ये हादसा पश्चिम बंगाल के मानिकचक घाट के निकट हुआ है। एलसीटी (पानी जहाज) पर 9 ट्रक लदे थे, जिनमें 8 पानी में डूब गये है।
बताया जा रहा है कि सभी ट्रकों में पत्थर लदे हुए थे। राजमहल घाट प्रबंधन के सूत्रों के मुताबिक एक ट्रक अभी तक जहाज पर ही खड़ा है। घाट प्रबंधन के मुताबिक जहाज पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। सिर्फ दो-तीन लोगों को चोट लगी है। उनका फिलहाल इलाज कराया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद मौके के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही इस बारे में कुछ भी कहा जा सकता है। वैसे उन्हें पता चला है कि मानिकचक घाट पर जहाज का संतुलन बिगड़ कर एक तरह झुक जाने से ये हादसा हुआ है। घटनास्थल पर मालदा के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंच गए हैं।