सूर्य आज शाम करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश
इन छह राशियों की चमकेगी किस्मत
इन चार राशियों को रहना होगा संभलकर
ज्योतिष में सूर्य का बड़ा महत्व होता है और सूर्य हर महीने राशि बदलता है क्योंकि वह हर राशि में एक महीने ही रहता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहते हैं। जिस राशि में सूर्य प्रवेश करता है उस राशि के नाम से उस संक्रांति का नाम पड़ता है।
आज सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है इसीलिए इसे वृषभ संक्रांति कहते हैं। सूर्य गुरुवार यानी आज शाम को करीब 5 बजकर 33 मिनट पर मेष से वृषभ राशि में गोचर करेगा। अगले एक महीने तक सूर्य इसी राशि में ठहरने वाला है।
देखा जाए तो सूर्य का राशि परिवर्तन सभी ग्रहों में सबसे अहम गोचर माना जाता है। सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार इस बार सूर्य गोचर मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
सूर्य के प्रभाव से वृष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इनको धन लाभ और तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इनके अलावा वृश्चिक और कुंभ वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
आइए यहां जानते हैं सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है .....
मेष- सूर्य के कारण सेहत खराब हो सकती है। आंख और सिरदर्द हो सकता है। इससे आपके व्यवहार में बदलाव भी हो सकते हैं। सूर्य का यह गोचर मेष राशि के दूसरे भाव में होगा. निश्चित तौर पर धन लाभ के योग बनेंगे। रुपये-पैसे के मामले में अगले एक महीने नुकसान की संभावना नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सब ठीक रहेगा। हालांकि इस दौरान वाणी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृषभ- सूर्य वृषभ राशि के पहले घर में दाखिल होंगे. सूर्य गोचर की इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुपये-पैसे के मामले में वृद्धि होगी। नौकरी भी सुचारू रूप से चलती रहेगी। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे लोगों को तरक्की मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। माता की सेहत को लेकर चिंता तो रहेगी लेकिन परेशानी दूर भी हो जाएगी। रोजमर्रा के काम समय पर निपटाने में सफल रहेंगे। उन कामों से फायदा भी होगा।
मिथुन- इस गोचर के बाद सूर्य मिथुन राशि के 12वें घर में प्रवेश कर जाएंगे। 12वें घर में सूर्य को शुभ नहीं माना जाता है। आपके अनायास खर्चे बढ़ सकते हैं। इंसान रोगों की चपेट में आ सकता है। साथ ही साथ काम का प्रेशर, नौकरी में समस्या और अधिकारी वर्ग से तनातनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगले एक महीने आपको बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। तनाव वाला समय रहेगा।
कर्क- सूर्य कर्क राशि के 11वें घर में प्रवेश करने जा रहा है. कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ संकेत लेकर आएगा। अपार धन के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी फायदा होगा। सोना-चांदी या शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन या कर्ज में दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजनाएं बनेंगी। उन पर काम होगा और आपको सफलता भी मिल जाएगी। संतान संबंधी मामलों में राहत मिलेगी। संतान के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
सिंह- सिंह राशि के 10वें घर में होने जा रहा सूर्य का यह गोचर निश्चित तौर पर प्रभावशाली रहेगा। बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। करियर में बड़ा यू-टर्न आ सकता है। करियर में लगातार मिल रही असफलताएं दूर हो सकती हैं। लंबे वक्त से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। पिता से लाभ और पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। धन-धान्य, पैसा-रुपया अगले एक महीने आसानी से आता रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी सब अच्छा रहने वाला है। सूर्य के प्रभाव से आपको सम्मान मिल सकता है। सुख भी बढ़ेगा। परिवार में शांति रहेगी।
कन्या- कन्या राशि के भाग्य भाव में कहीं न कहीं सूर्य देव हैं। इस गोचर के साथ वह निश्चित तौर पर तरक्की के रास्ते खोलेंगे। भाग्योदय होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। इस दौरान आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। आपके भाग्य से पिता और पति को भी बड़ा फायदा हो सकता है। लंबे समय से दूर हुए लोगों के बीच करीबी बढ़ सकती हैं। सूर्य के कारण बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। इन दिनों में आप फालतू खर्चों पर कंट्रोल कर लेंगे। आपकी सेविंग बढ़ सकती है।
तुला- सूर्य का गोचर तुला राशि के 8वें भाव में होगा। तुला राशि के जातकों को अगले एक महीने बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। शराब, मांस या महिला से संबंधित मामलों में फंसे लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। यदि आप इन चीजों से दूरी बनाए रखेंगे तो निश्चित तौर पर सब सामान्य रहेगा।
शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। सरकारी कामों में उलझनें आ सकती है। प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिल पाएगी। इन दिनों में धन हानि हो सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। विवाद होने की संभावना है। संभलकर रहना होगा।
वृश्चिक- सूर्य वृश्चिक राशि के 7वें भाव में प्रवेश करेंगे जो कि शादी-विवाह के मामले में दिक्कतें बढ़ाएगा। व्यापार में भी हानि के योग हैं। क्रोध के कारण लोगों से अनबन होगी जिसका नुकसान भी आपको ही झेलना पड़ेगा। सेहत के मामले में भी सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा नहीं है। पत्नी, माता-पिता और ससुराल पक्ष में लोगों का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है।
सूर्य के कारण सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। सुख में कमी आ सकती है।
धनु- धनु राशि के छठे घर में सूर्य का प्रवेश लोगों को भाग्यशाली बनाएगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगा। नौकरी में तरक्की भी हो सकती है लेकिन स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर अच्छा नहीं है। खासतौर से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। कामकाज में आ रही उलझनें दूर होने लगेंगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होने लगेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
मकर- सूर्य मकर राशि के 5वें घर में विराजमान होंगे। संतान, शिक्षा और रिसर्च में सफलता के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के मामले में भी कामयाबी मिल सकती है। खर्चे कम होंगे और कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। इन दिनों में आपको रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा, लेकिन आपको सोच-समझकर निवेश करना होगा। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। इन दिनों में आपकी योजनाएं अधूरी रह सकती हैं।
कुंभ- सूर्य कुंभ राशि के चौथे घर में गोचर करेगा। घर, गाड़ी और बंगले में लाभ के योग हैं। सरकारी पदोन्नति और सरकार से लाभ की उम्मीद है। अधिकारियों से सहयोग और मनचाही जगह पर पोस्टिंग मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों से सहायता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता के स्वास्थ्य का ख्याल जरूर रखें। सूर्य के प्रभाव से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के कामकाज से आपको फायदा मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत के मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा।
मीन- मीन राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर पराक्रम बढ़एगा। आत्मविश्वास और सूझ-बूझ बढ़ेगी. धन लाभ यानी आर्थिक पक्ष देखें तो नौकरी और व्यापार के मामले में अगले एक महीने सब ठीक रहने वाला है। भाग्योदय होगा। मेहनत के दम पर नौकरी में प्रमोशन पा सकते हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। इन दिनों कई मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आप अपने प्रभाव से दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको संभलकर रहना होगा। सूर्य राशि परिवर्तन से पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :
कालाष्टमी व्रत-पूजा से दूर होते हैं संकट, आजमाएं ये खास उपाय
जानें क्यों, कब और कैसे मनाई जाती है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व