नई दिल्ली : आज राष्ट्रीय पक्षी दिवस है। देश में हर साल 12 नवंबर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ डॉक्टर सलीम अली के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है सलीम अली मशहूर पक्षी विशेषज्ञ थे।
उन्होंने पक्षियों पर आधारित कई किताबें लिखी और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर होकर कार्य किया। सलीम अली की लिखी किताब बर्ड्स ऑफ़ इंडिया काफी लोकप्रिय किताब मानी जाती है। डॉक्टर सलीम अली 12 नवंबर 1896 को हुआ था। उन्हें 1958 में पद्म भूषण तथा 1976 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रहे पक्षियों की हिफाजत करना। क्योंकि पक्षियों की चहचहाहट प्रकृति की सबसे आकर्षक संगीत है। पक्षी प्रकृति के आभूषण हैं, लेकिन धीरे-धीरे प्राकृतिक असंतुलन और पारिस्थितिकी असंतुलन के कारण कई पक्षी संसार से विलुप्त होते जा रहे हैं, जिसमें गौरैया, कौए भी शामिल है जो कम ही नजर आते हैं। ऐसे में उन्हें संरक्षण की आवश्यकता है। इस पर अवसर पर हम सबका कर्तव्य है कि हम पक्षियों के संरक्षण के लिए तत्पर होकर कार्य करें और प्रकृति कि इस अमूल्य निधि को सुरक्षित रखे।
इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था। वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ और उनके जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.....
1781 - अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।
1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म।
1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1930 - लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत।
1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।
1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1984 - ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।
2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।
2008 - देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009'' से नवाजा गया।