फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडियन के रूप में पहचाने जाने वाले एक्टर जावेद जाफरी का आज जन्मदिन है। जावेद अब 57 साल के हो गए हैं। वह न सिर्फ एक्टर और कॉमेडियन हैं, बल्कि एक बेहतरीन डांसर भी हैं। साथ ही उन्होंने एक सिंगर, कोरियोग्राफर, वीजे और विज्ञापन निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। जावेद ने ‘मेरी जंग’ से फिल्मों में कदम रखा। यह फिल्म 1985 में आई थी। इस फिल्म में जावेद का नेगेटिव रोल था।
इस रोल से उन्होंने एक गहरा प्रभाव छोड़ा और सभी ने उनकी प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। वह ‘सलाम नमस्ते’, ‘ता रा रम पम’, ‘फायर’, ‘अर्थ’ और ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट’ में दिखाई दिए।
जावेद जाफरी बीते जमाने की फिल्म पर्सनेलिटी के बेटे हैं। उनके पिता जगदीप जाफरी एक मशहूर कॉमेडियन हैं। इसके बावजूद जावेद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए अपने पिता के नाम और प्रभाव का कभी-भी इस्तेमाल नहीं किया। जावेद जाफरी 'तहलका', 'ओह डार्लिंग ये है इंडिया', 'अर्थ' , 'डबल धमाल', 'जजंतरम ममंतरम', 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम', 'धमाल', 'सिंह इज किंग', '3 इडियटस' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कई फिल्मों में वे साइड रोल में रहे या फिर कुछ मल्टीस्टारर फिल्मों में नजर आए। साफ शब्दों में कहा जाए तो वे फिल्म इंडस्ट्री में मेन लीड और सुपरस्टार वाली इमेज बनाने में नाकामयाब रहे।
उनके बर्थडे के इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं।
► जावेद जाफरी का जन्म 4 दिसंबर, 1963 को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
► जावेद के पिता का नाम जगदीप जाफरी था। वे अपने जमाने काफी पॉप्युलर कामेडियन थे। हालांकि जावेद ने कभी अपने पिताजी नाम का सहारा नहीं लिया। वे जिस भी मुकाम पर हैं वो अपनी मेहनत की बदौलत यहां तक का सफर तय किया है।
► खबरों की मानें तो जावेद के पिता जगदीप ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम नसीम बेगम, दूसरी पत्नी का नाम सुघ्र बेगम और तीसरी पत्नी का नाम नाजिमा है। उनके 6 बच्चे हैं। पहली पत्नी नसीम बेगम से उनके तीन बच्चे हुए, जिनके नाम हुसैन जाफरी, शकीरा शफी और सुरैया जाफरी हैं।
► जावेद के पिता जगदीप की दूसरी पत्नी सुघ्र बेगम से जगदीप के दो बेटे हुए। बड़े जावेद जाफरी और छोटे नावेद जाफरी। जावेद जावेद और नावेद दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। जगदीप की तीसरी पत्नी का नाम नाजिमा है, जिससे उनके एक बेटी मुस्कान हुई।
► जावेद अपने पिताजी जगदीप से शराब और जुए की लत के वजह से नफरत करते थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते सुधर गए।
► साल 1996 में टीवी पर एक डांस रिएलिटी शो ‘बूगी वूगी’ की शुरुआत हुई थी जिसमें जावेद जाफरी अपने भाई नावेद के साथ जज की भूमिका में नज़र आये थे। 90s में ‘बूगी वूगी’ काफी पॉपुलर डांस रियलिटी शो था।
► जावेद ने दो शादियां की थीं। जावेद की पहली पत्नी हिना फिल्म की हिरोइन जेबा बख्तियार और दूसरी पत्नी हबीबा जाफरी है।
► जावेद जाफरी ने ना केवल फिल्मी क्षेत्र बल्कि राजनीती में भी अपनी किस्मत आजमां चुके हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह चुनाव राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ा था। हालांकि वो हार गए थे।
► जावेद की फैमिली लाइमलाइट से दूर ही रहती है। जावेद के तीन बच्चे हैं। अलाविया के अलावा उनके दो बेटे मिजान और अब्बास जाफरी हैं। उनकी पत्नी का नाम हबीबा जाफरी है।
►जावेद का बेटा मिजान भी फिल्म इंडस्ट्री में है। उन्होंने फिल्म 'मलाल' से बालीवुड में डेब्यू किया है।तो वहीं उनकी बेटी अभी सिनेमा से दूर ही रहना चाहती हैं। खबरों की मानें तो जावेद की बेटी अलाविया को अब तक 15 बड़े ऑफर्स मिल चुके हैं लेकिन वह सभी को ठुकरा चुकी हैं। अभी अलाविया महज 27 साल की हैं।