गुंटूर जिले के दासरिपालेम के पास भीषण सड़क दुर्घटना
मुख्यमंत्री वाईएस जगन को ज्ञापन देने जा रहे थे किसान
गुंटूर : आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के दासरिपालेम के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक किसान की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को गुंटूर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को हिंदुपुरम से किसानों का दल मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से मिलने वाहन में रवाना हुआ। दासरिपालेम के पास इनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में रियाज नामक किसान की मौत हो गई।
इसी क्रम में हिंदुपुरम के सांसद गोरंटला माधव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसान की मौत होना दुख की बात है। पता चला है कि वाहन चालक की गलती से ही दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आई है।
यह भी पढ़ें :
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
माधव ने आगे कहा कि किसानों का दल अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को देने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसा हुआ है। मृतक किसान के परिजनों को सरकारी की ओर मुआवजा राशि दिया जाएगा। इस दौरान सांसद गोरंटला माधव के साथ विधायक इकबाल ने अस्पताल में घायल किसानों की मिजाजपुर्सी की।
दूसरी ओर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई। रियाज के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।