आरोपी के पास से 61 ग्राम कोकीन बरामद
अस्पताल के निकट ग्राहक को देने आया था कोकीन
हैदराबाद : घाना (Ghana) के एक नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 61 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी कोकीन (Cocaine) का धंधा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्पाद शुल्क प्रवर्तन विभाग के टीम को विश्वसनीय सूत्रों से घाना के एक व्यक्ति की जानकारी मिली। वह कोकीन का धंधा कर रहा था। टीम ने जानकारी के आधार पर एक अस्पताल के निकट निगरानी शुरू की। इस दौरान घाना का एक नागरिक किसी ग्राहक को कोकीन देने आया था। इस बीच टीम ने उसे धरदबोचा। उसके पास से 61 ग्राम मादक पदार्थ जब्त हुआ।
इसे भी पढ़ें :
हैदराबाद में टास्क फोर्स ने बरामद की कोकेन, नाइजीरियन गिरफ्तार
क्या कंगना ने अध्ययन को कोकीन लेने के लिए कहा था? एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने बताया क्या हुआ था उस रात
अधिकारियों के अनुसार, घाना का व्यक्ति कथित रूप से कई बार यह अपराध कर चुका है। उसे पहले भी ऐसे ही आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह मुम्बई (Mumbai) के एक पेडलर से कोकीन लेता है।