आंध्र प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार
बीसी समुदाय के होंगे दो नये मंत्री
अमरावती : आंध्र प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार किये जाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। प्रदेश के दो मंत्री मोपीदेवी वेंकटरमणा राव और पिल्ली सुभाष सुभाष बोस राज्यसभा सदस्य चुने जाने के चलते अपने मंत्री पदों से इस्तीफा दिया है।
सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार, रिक्त हुए मंत्री पदों की भर्ती के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। आषाढ़ महीना के समाप्ति के बाद आरंभ होने वाले श्रावण महीने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। वैसे तो 21 जुलाई से श्रावण मास शुरू होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए 22 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
मोपीदेवी वेंकटरमणा राव और पिल्ली सुभाष सुभाष बोस
इस समय जिन दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया हैं, वे पिछड़ी जाति (बीसी) समुदाय से संबंध रखते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नये मंत्रियों का चयन बीसी समुदाय से ही करने का मन बनाया है।
यह भी पढ़़ें :
आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद से उपमुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया