आंध्र प्रदेश में कोरोना टीकाकरण जारी
आंध्र प्रदेश के 332 केंद्रों में वैक्सीनेशन
अमरावती : आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में कोरोना टीकाकरण (Vaccinations) की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी है। प्रदेश के 332 केंद्रों में वैक्सीनेशन दिया जा रहा है टीकाकरण सुबह 9 बजे से शुरू हुआ हैं। यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
राज्य में कोरोना टीकाकरण पहला दिन सफल रहा है। शनिवार को 19,108 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। वास्तव में केंद्र सरकार की ओर से केवल 14,300 लक्ष्य दिया गया था। मगर प्रदेश में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कल विजयवाड़ा जनरल अस्पताल में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। अन्य जिलों में संबंधित जिलों के नेता, मंत्रियों और जिलाधीशों ने वैक्सीन कार्यक्रम में भाग लिया। वैक्सीन की प्रक्रिया शनिवार रात तक जारी रही। सबसे अधिक 2,274 लोग गुंटूर जिले में टीके लगाये गये और सबसे कम 436 प्रकाशम जिले में लगे।
यह भी पढ़ें :
तेलंगाना में पहले दिन 3962 लोगों को लगा टीका, जानिए राज्य में कैसा रहा वैक्सीनेशन अभियान का हाल
राज्य में 3.87 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा होने तक वैक्सीन की प्रक्रिया जारी रहेगी। टीकाकरण की प्रक्रिया सार्वजनिक स्वास्थ्य निरीक्षण डॉ गीता प्रसादिनी, नोडल अधिकारी डॉ श्रीहरि, डॉ हेमावती और अन्य की देखरेख में जारी हैं।
आंध्र प्रदेश ने देश में कोरोना नियंत्रण और टेस्टिंग कैसे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उसी तरह टीकाकरण प्रक्रिया में भी सबसे आगे रही है। प्रदेश में टीकाकरण करने वालों में किसी प्रकार का दुष्प्रभाव दिखाई नहीं दिया है। आज दूसरे दिन भी वैक्सीन अभियान जारी रहेगा।