अमरावती : आंध्र प्रदेश सरकार गांवों में बड़े स्तर पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रही है। राज्य में पहली बार स्थापित किए गए ग्राम सचिवालयों के लिए पक्के और स्थाई भवनों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके लिए सरकार ने गांवों में जमीन सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के लिए 3,825.15 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
अधिकारियों का कहना है कि राज्य के इतिहास में पहली बार गांवों में स्थाई बुनियादी सुविधाओं के लिए एक ग्राम सचिवालय पर इतना खर्च किया जा रहा है। दूसरी तरफ, भवन निर्माण से गांव के मदजूरों को रोजगार भी मिलेगा।
ग्राम सचिवालय भवनों के निर्माण से जुड़े काम तेजी से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री वाईएस जगन के आदेश पर अगले वर्ष मार्च के अंत तक उनका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। बिलों का भुगतान नहीं किए जाने के बावजूद कहीं भी ग्राम सचिवालयों का निर्माण नहीं रुका है और हर हफ्ते इन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। राज्यभर के 13 जिलों में अब तक कुल 10,929 ग्राम सचिवालयों के लिए पक्के भवनों का निर्माण शुरू किया जा चुका है और करीब 3,021 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है।
जिलावार भवनों के निर्माण का काम शुरू और पूरे हुए भवनों की संख्या
जिले का नाम | काम शुरू | निर्माण पूरा |
---|---|---|
वाईएसआर कडपा | 631 | 228 |
प्रकाशम | 871 | 285 |
श्रीकाकुलम | 833 | 272 |
विजयनगरम | 664 | 194 |
चित्तूर | 1012 | 294 |
विशाखापट्टणम | 728 | 197 |
कृष्णा | 809 | 215 |
गुंटूर |
800 | 210 |
पूर्वी गोदावरी | 1,247 | 316 |
पश्चिमी गोदावरी | 909 | 217 |
कर्नूल | 876 | 217 |
नेल्लोर | 659 | 162 |
अनंतपुर | 890 | 203 |
CM जगन बुधवार को करेंगे 'जगनन्ना तोडु' योजना का शुभारंभ, 10 लाख लोग कर चुके हैं आवेदनइसे भी पढ़ें :