जीवीएमसी का सब्बम हरी को नोटिस
अवैध निर्माण पर जेसीबी चली
विशाखापट्टणम : पूर्व सांसद सब्बम हरि विवादों के भंवर में घिर गये हैं। सरकार की जगह पर उन्होंने अवैध रूप से कब्जा जमाया था। उन्होंने पार्क की 12 फीट जगह कब्जा कर उस पर निर्माण कराया था।
बताया गया कि पूर्व सांसद ने पार्क की जगह के बावजूद घर से सटकर मौजूद सरकारी जगहों को अपने कब्जे में ले लिया और वहां पर टॉयलेट बनवाया। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। प्रशासन ने सब्बम हरी को नोटिस भेजा और अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया। इसके बावजूद सांसद ने नोटिस की ओर नजरअंदाज किया।
सब्बम हरि के रवैये का जीवीएमसी ने शनिवार की सुबह कार्रवाई करते हुए जवाब दिया। जीवीएमसी ने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई और ढहा दिया। सरकार की जमीन पर बना अवैध कब्जा जीवीएमसी ने हटा दिया। वहां पर फेंसिंग कर दी। जीवीएमसी की कार्रवाई के दौरान सब्बम ने अधिकारियों से बहस की। उन्हें धमकी दी। समर्थक भी अधिकारियों से बहस करने लगे। इस पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया।