आंध्र प्रदेश में कुल 1,01,66,696 लिए गए रक्त के सैंपल
8,55,485 मरीज अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
अमरावती : आंध्र प्रदेश में (Andhra Pradesh) कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 663 नये केस दर्ज किये गये। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,69,412 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 7 मरीजों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 7, 003 हो गई हैं। एक दिन में 1,159 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। 24 घंटे में 56,988 टेस्टिंग किये गये हैं।
सरकार ने निर्देश दिया है कि आरोग्य सेतु एप इन्सटॉल कर हम कोविड की जानकारी अपडेट रख सकते हैं। इसके अलावा कोरोना अपडेट की जानकारी व्हॉट्सएप चाट बाट नंबर 8297-104-104 पर हाई, हेल्लो कोविड़ मेसेज कर जानकारी पा सकते हैं। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे उपरोक्त फोन नंबर डायल कर IVRS से जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :
कोरोना टेस्ट का आंकड़ा एक करोड़ के पार, बीते 24 घंटे में 620 नये मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना टेस्ट 97 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 1085 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 6,924 हैं। अब तक कुल 1,01,66,696 रक्त के सैंपल लिये गये। प्रदेश में 8,55,485 मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये।