अब तक कुल 76,21,896 रक्त के सैंपल
कुल 6,606 कोविड मरीजों की मौत
अमरावती : आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बीते चौबीस घंटे में 1,901 दर्ज हुई। पिछले चौबीस घंटे में 51,544 लोगों के रक्त के सैंपल लिये गये। राज्य में कुल 6,606 कोविड मरीजों की मौत हुई।
बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 3,972 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। रविवार की सुबह 9 बजे से सोमवार की सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 19 मरीजों की मौत हुई।
सरकार ने निर्देश दिया है कि आरोग्य सेतु एप इन्सटॉल कर हम कोविड की जानकारी अपडेट रख सकते हैं। इसके अलावा कोरोना अपडेट की जानकारी व्हॉट्सएप चाट बाट नंबर 8297-104-104 पर हाई, हेल्लो कोविड़ मेसेज कर जानकारी पा सकते हैं। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे उपरोक्त फोन नंबर डायल कर IVRS से जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :
आंध्र प्रदेश : कोरोना के दर्ज मामलों में कमी, केवल 3,342 नये मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश में अब तक अस्पताल से कुल 7,73,548 मरीज डिस्चार्ज हुये। राज्य में कुल एक्टिव मामले 28,770 हैं। अब तक कुल 76,21,896 रक्त के सैंपल लिये गये।